शक्ति सदन का प्रमुख उद्देश्य हिंसा, शोषण, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा अथवा अन्य विषम परिस्थितियों से प्रभावित ऐसी महिलाओं एवं किशोरियों को अस्थायी आश्रय, सुरक्षा, देखभाल एवं पुनर्वास सहायता प्रदान करना है।
शक्ति सदन का उद्देश्य उन महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं पुनर्वास सुनिश्चित करना है, जो पारिवारिक समस्याओं, मानसिक तनाव, सामाजिक बहिष्कार, आर्थिक कठिनाइयों, शोषण, मानव तस्करी, हिंसा अथवा अन्य संवेदनशील परिस्थितियों के कारण कठिन जीवन-स्थितियों का सामना कर रही हैं। इसके माध्यम से लाभार्थियों को सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है, जहाँ उन्हें आवश्यक सेवाएँ प्रदान करने के साथ-साथ पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा में पुनः एकीकरण के लिए सहायता दी जाती है।
महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित शक्ति सदन की जिला-वार विवरणी: